दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को बताया कि ग्रीन दिल्ली ऐप के ज़रिए मिली शिकायतों के आधार पर राष्ट्रीय राजधानी में 150 प्रदूषण हॉटस्पॉट चिह्नित किए गए हैं। राय ने आगे बताया कि ऐप पर प्रदूषण से संबंधित अब तक मिलीं कुल 27,000 में से 23,000 से अधिक शिकायतों का समाधान किया जा चुका है।