दिल्ली में 20 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर की गई हत्या, हिरासत में लिए गए 9 किशोर
दिल्ली के संगम विहार इलाके में कुछ नाबालिग लड़कों ने शादाब नामक एक 20 वर्षीय युवक की कथित तौर पर चाकू से कई बार गोदकर हत्या कर दी है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अंकित चौहान ने बताया कि मामले में 9 किशोरों को हिरासत में लिया गया है और उनके पास से 4 चाकू और एक पिस्तौल बरामद की गई है।