दिल्ली में 2015 के बाद इस साल अबतक सामने आए डेंगू के सर्वाधिक 5,277 मामले

दिल्ली में इस साल अबतक डेंगू के कुल 5,277 मामले दर्ज़ किए गए हैं जो 2015 के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सामने आए इस वेक्टर जनित रोग के सर्वाधिक मामले हैं। नगर निगमों की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर में अबतक 3740 मामले सामने आए हैं। पिछले सप्ताह वेक्टर जनित इस बीमारी के 2,570 नए मामले सामने आए।