दिल्ली में 2022 में अब तक डेंगू के 3,300 केस हुए दर्ज; सिर्फ नवंबर में 1,100 केस आए सामने

एमसीडी द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में इस साल अब तक डेंगू के 3,300 से अधिक केस दर्ज किए गए हैं जबकि सिर्फ नवंबर में ही 1,100 से अधिक मामले सामने आए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अब तक डेंगू से किसी की मृत्यु नहीं हुई है जबकि 2021 में 23 लोगों की मौत हुई थी।