दिल्ली में 22-वर्षीय महिला मिली मंकीपॉक्स से संक्रमित; राष्ट्रीय राजधानी का 5वां केस
दिल्ली में 22-वर्षीय एक महिला मंकीपॉक्स से संक्रमित पाई गई है और यह राष्ट्रीय राजधानी में इसका 5वां केस है। लोक नायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल के एमडी सुरेश कुमार ने कहा, "मरीज़ हमारे अस्पताल में भर्ती थी। शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई।" उन्होंने बताया, "वर्तमान में 4 मरीज़ भर्ती हैं। एक मरीज़ को डिस्चार्ज किया जा चुका है।"