दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 756 नए मामले सामने आए जबकि 5 मौतें दर्ज हुईं। मंगलवार शाम को जारी बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार के मुकाबले 170 केस ज़्यादा आए। वहीं, मंगलवार को कोविड-19 के सक्रिय मरीज़ घटकर 3,337 रह गए जिनमें से होम आइसोलेशन में 2,167 मरीज़ हैं। दिल्ली में पॉज़िटिविटी रेट 1.52% है।