दिल्ली में 24 घंटों में आए कोविड-19 के 2,500 से अधिक नए मामले, कल से 51% बढ़े केस

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 2,716 नए मामले दर्ज हुए जो शुक्रवार को आए 1,796 मामलों के मुकाबले 51% की बढ़ोतरी है। राष्ट्रीय राजधानी में पॉज़िटिविटी रेट बढ़कर 3.64% हो गया है जबकि शुक्रवार को यह 2.44% था। दिल्ली में अब संक्रमण के 6,360 ऐक्टिव केस हैं जबकि अब तक 1,243 कंटेनमेंट ज़ोन बनाए गए हैं।