दिल्ली में 24 घंटों में ओमीक्रॉन के 31 केस दर्ज, राज्य में कुल मामलों की संख्या हुई 351

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में ओमीक्रॉन के 31 मामले सामने आए हैं जिससे राज्य में ओमीक्रॉन संक्रमित कुल मरीज़ों की संख्या 351 हो गई है। दिल्ली में अब तक कुल 57 लोग ओमीक्रॉन से रिकवर हो चुके हैं। वहीं, देश में 24 घंटों में ओमीक्रॉन के 161 मामले दर्ज हुए जिससे कुल मामलों की संख्या 1,431 हो गई है।