दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा है, "दिल्ली में वायु गुणवत्ता सुधर रही है। 29 नवंबर से स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान दोबारा खुलेंगे।" इससे पहले, वायु प्रदूषण के मद्देनज़र 21 नवंबर को स्कूल-कॉलेज बंद करने का आदेश जारी किया गया था। गौरतलब है, दिल्ली में मंगलवार को 'खराब' श्रेणी का वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज हुआ था।