दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के ऐक्टिव केस तीन दिनों में तीन गुना बढ़ गए लेकिन घबराने की ज़रूरत नहीं है। बकौल सीएम, "आज...यहां 6,360 ऐक्टिव केस हैं...जो तीन दिन पहले 2,191 थे।" बकौल केजरीवाल, 29 दिसंबर को अस्पतालों में 262 मरीज़ों की तुलना में 1 जनवरी को 247 मरीज़ थे।