दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ओमीक्रॉन पर अधिकारियों से बैठक के बाद बताया कि दिल्ली में अभी 30,000 ऑक्सीजन बेड तैयार हैं जिनमें लगभग 10,000 आईसीयू बेड हैं जबकि 6800 आईसीयू बेड फरवरी तक तैयार हो जाएंगे। केजरीवाल ने कहा, हमें उम्मीद है कि ओमीक्रॉन भारत नहीं आएगा, लेकिन हमें ज़िम्मेदार सरकारों के रूप में तैयार रहना होगा।