दिल्ली में अधिकतम तापमान 42.4°C पहुंचने के साथ शनिवार का दिन अप्रैल के पहले पखवाड़े में 72-वर्षों में सबसे गर्म दिन रहा। शनिवार के तापमान ने 1-15 अप्रैल के बीच शुक्रवार को दर्ज हुए तापमान (41.6°C) और 2010 में 12-13 अप्रैल के तापमान का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बकौल आईएमडी, शनिवार दिल्ली में अप्रैल में 5-वर्षों में सबसे गर्म दिन रहा।