भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सोमवार को दिल्ली में शीतलहर की स्थिति बने रहने के कारण न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है। वहीं, अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहेगा और विशेषज्ञों के मुताबिक इस पूरे सप्ताह कोहरा छाए रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली में सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।