दिल्ली में 52.3°C के साथ दर्ज हुआ अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान
दिल्ली के मुंगेशपुर में बुधवार दोपहर 2:30 बजे तापमान 52.3°C दर्ज हुआ जो दिल्ली में अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान है। हालांकि, राजस्थान के कई इलाकों समेत अन्य राज्यों के आज के तापमान का डेटा जारी नहीं हुआ है। वहीं, भारत में अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 51°C फलोदी (राजस्थान) में 19 मई 2016 को दर्ज हुआ था।