तिलक नगर (दिल्ली) में रविवार को 87-वर्षीय महिला के घर में अज्ञात शख्स ने घुसकर कथित तौर पर उसका रेप किया। महिला 65-वर्षीय बेटी के साथ रहती है और रिश्तेदार के मुताबिक, पुलिस ने यह कहकर केस नहीं करने को कहा कि यह उनके लिए तनावपूर्ण होगा। बकौल पुलिस, उसकी बेटी ने पहले केवल मोबाइल चोरी की शिकायत की थी।