दिल्ली में 9 दिसंबर तक बीएस-III पेट्रोल व बीएस-IV डीज़ल वाले चौपहिया वाहनों के परिचालन पर बैन

दिल्ली सरकार ने केंद्र के वायु गुणवत्ता पैनल द्वारा लगाए गए तीसरे चरण के प्रतिबंधों के बाद राष्ट्रीय राजधानी में 9 दिसंबर तक बीएस-III पेट्रोल और बीएस-IV डीज़ल वाले चौपहिया वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगा दिया है। आपातकालीन सेवाओं और सरकारी/चुनाव कार्य में लगे वाहनों को छूट दी गई है। उल्लंघन करने वालों पर ₹20,000 का जुर्माना लगाया जाएगा।