दिल्ली में अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन की इमारत से छलांग लगाने वाली लड़की की हुई मौत

डीसीपी मेट्रो जितेंद्र मणि ने बताया है कि अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन (दिल्ली) की इमारत से छलांग लगाने वाली लड़की की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। दरअसल, लड़की के छलांग लगाने पर नीचे खड़े लोगों ने मोटा कंबल फैलाकर उसे कैच कर लिया था। बकौल डीसीपी, होशियारपुर (पंजाब) की रहने वाली लड़की गुरुग्राम में नौकरी करती थी।