दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को बताया कि दिल्ली में अब तक एक भी ओमीक्रॉन मरीज़ को ऑक्सीजन सपोर्ट की ज़रूरत नहीं पड़ी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में लगभग 1% संक्रमण दर के साथ मंगलवार को 496 नए कोविड-19 मामले रिपोर्ट हुए। बकौल जैन, अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के आने से कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।