दिल्ली में आग लगने को लेकर दमकल विभाग को 1 दिन में आईं 220 कॉल, दिवाली के बाद सर्वाधिक
दिल्ली के दमकल विभाग के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया है कि बुधवार को आग लगने की घटनाओं को लेकर अग्निशमन विभाग को 220 कॉल आईं। बकौल अधिकारी, यह दिवाली के बाद कॉल्स का 1 दिन का सर्वाधिक आंकड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज़्यादातर कॉल नरेला, बवाना, बुराड़ी और पश्चिम दिल्ली के इलाकों से आईं।