दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में 19% संक्रमण दर के साथ कोविड-19 के लगभग 20,000 नए मामले सामने आ सकते हैं। उन्होंने कहा, "इस बार अस्पताल में कम संख्या में मरीज़ भर्ती हो रहे हैं...और संक्रमण की गंभीरता कम है।" बकौल जैन, महामारी से मुकाबले के लिए दिल्ली सरकार तैयार है।