दिल्ली में आज कोविड-19 के 10,000 मामले सामने आ सकते हैं: सत्येंद्र जैन

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है, "देश में कोविड-19 की तीसरी लहर और दिल्ली में 5वीं लहर आ चुकी है।" उन्होंने कहा, "ऐसा लगता है कि आज दिल्ली में कोविड-19 के 10,000 मामले सामने आ सकते हैं और पॉज़िटिविटी रेट करीब 10% हो सकती है।" दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 5,481 नए मामले रिपोर्ट हुए थे।