दिल्ली में इटेलियन दूतावास के महिला काउंसलर के हैंडबैग को बदमाशों ने लूटा, हुए अरेस्ट

बारापुला (दिल्ली) फ्लाईओवर पर इटेलियन दूतावास में काम करने वाली 54-वर्षीय काउंसलर से उसका हैंडबैग लूटने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को अरेस्ट किया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता जब अपने कार्यालय से ऑटो में घर जा रही थी तब एक आरोपी ने उसका फोन, आईडी कार्ड, डेबिट कार्ड और सोने के आभूषणों से भरा हैंडबैग लूट लिया।