दिल्ली में इस साल डेंगू से पहली मौत, 2021 में अब तक 723 मामले हुए रिपोर्ट

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम द्वारा सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में इस साल डेंगू से पहली मौत दर्ज हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल 16 अक्टूबर तक दिल्ली में डेंगू के 723 मामले सामने आए जिनमें से अकेले अक्टूबर में 382 मामले दर्ज हुए। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले एक हफ्ते में डेंगू के 243 केस सामने आए।