दिल्ली में इस साल भी नदी तट समेत सार्वजनिक स्थलों पर छठ पूजा पर रहेगी रोक

कोविड-19 संक्रमण फैलने की आशंका के मद्देनज़र दिल्ली में लगातार दूसरे साल नदी तट समेत सार्वजनिक स्थलों पर छठ पूजा के आयोजन पर रोक रहेगी। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने इस संबंध में आदेश जारी कर लोगों को घर पर ही यह त्योहार मनाने की सलाह दी है। गौरतलब है, इस साल छठ पूजा का त्योहार नवंबर में मनाया जाएगा।