दिल्ली में ई-रिक्शा चालक ने किया बिहार की महिला के साथ रेप.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक ई-रिक्शा चालक द्वारा बिहार की महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद उमर (24) को उत्तरी दिल्ली के कोतवाली इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। ई-रिक्शा चालक ने नशीला पदार्थ खिलाकर महिला को अगवा किया था, फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।