दिल्ली में एक गोदाम से 472 किलोग्राम पटाखे बरामद, व्यापारी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने बुधवार को बताया कि सदर बाज़ार इलाके में एक गोदाम से लगभग 472 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए गए हैं और एक व्यापारी को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, बीते महीने दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने राष्ट्रीय राजधानी में 1 जनवरी 2022 तक पटाखों की बिक्री और जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया था।