दिल्ली में एमसीडी चुनाव की तैयारी को लेकर कल बंद रहेंगे सरकारी स्कूल

दिल्ली में नगर निगम (एमसीडी) चुनाव की तैयारी को लेकर शनिवार को सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। शिक्षा निदेशालय ने सर्कुलर जारी कर यह भी बताया है कि 10 दिसंबर को महीने का दूसरा शनिवार होने के बावजूद सभी स्कूल खुले रहेंगे। गौरतलब है, दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिेए 4 दिसंबर को मतदान होगा और 7 दिसंबर को मतगणना होगी।