दिल्ली में नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के मद्देनज़र शुक्रवार से रविवार तक शराब की बिक्री पर पाबंदी रहेगी। आबकारी विभाग की अधिसूचना के अनुसार, 2 दिसंबर को शाम 5:30 बजे से 4 दिसंबर शाम 5:30 बजे तक और फिर 7 दिसंबर को पूरे दिन शराब की बिक्री पर रोक रहेगी। गौरतलब है, एमसीडी चुनाव के लिए रविवार को मतदान होगा।