दिल्ली में एमसीडी चुनाव के कारण कल सभी थोक और खुदरा बाज़ार रहेंगे बंद

व्यापारिक संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड ऐंड इंडस्ट्री के चेयरमैन बृजेश गोयल ने शनिवार को बताया कि दिल्ली में नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के कारण रविवार को सभी थोक और खुदरा बाज़ार बंद रहेंगे। राष्ट्रीय राजधानी में 250 वॉर्ड के लिए 4 दिसंबर को मतदान होगा और 7 दिसंबर को मतगणना होगी। चुनाव आयोग ने कुल 13,638 मतदान केंद्र बनाए हैं।