दिल्ली में ओमीक्रॉन के मामले बढ़ने के बीच लागू किया गया वीकेंड कर्फ्यू

दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट के मामले बढ़ने के बीच शनिवार व रविवार को वीकेंड कर्फ्यू लागू करने का फैसला लिया है। हालांकि, वीकेंड कर्फ्यू में ज़रूरी सेवाएं जारी रहेंगी। उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि ज़रूरी सेवाओं को छोड़कर सभी सरकारी कर्मचारियों से वर्क फ्रॉम होम कराया जाएगा और निजी दफ्तर 50% क्षमता से काम कर सकेंगे।