दिल्ली में कई वाहन एक-दूसरे से टकराए, 25 स्कूली छात्र समेत 29 लोग हुए घायल
पुलिस ने बताया है कि दिल्ली में इंदिरा गांधी स्टेडियम के पास सलीमगढ़ फ्लाईओवर पर सोमवार को कई वाहनों के एक-दूसरे से टकराने के चलते 25 स्कूली छात्र समेत 29 लोग घायल हो गए। मौके पर 4 स्कूल बस, 1 कार, 1 ऑटोरिक्शा और 1 मोटरसाइकल दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में मिली। चारों स्कूल बस में 216 छात्र सवार थे।