दिल्ली में कल वीकेंड कर्फ्यू में रहेगी ढील, गुरुद्वारे जा सकेंगे श्रद्धालु
एएनआई के मुताबिक, दिल्ली सरकार ने गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार (9-जनवरी) को वीकेंड कर्फ्यू में ढील देते हुए श्रद्धालुओं को गुरुद्वारे जाने की अनुमति दी है। दिल्ली में शुक्रवार रात 10 बजे शुरू हुआ वीकेंड कर्फ्यू सोमवार सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा। हालांकि, कर्फ्यू में मेडिकल स्टोर व किराना की दुकानें खुली रहेंगी।