दिल्ली में कैब ड्राइवर ने 23 वर्षीय ब्रिटिश वकील के सामने किया हस्तमैथुन, महिला ने छोड़ा देश
दिल्ली में एक कैब ड्राइवर को 23 वर्षीय ब्रिटिश महिला को होटल ड्रॉप करते समय कैब में उसके सामने हस्तमैथुन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता पेशे से वकील हैं जिन्होंने अपनी दोस्त के साथ दिल्ली एयरपोर्ट से होटल जाने के लिए एक ऐप से कैब बुक की थी। घटना के बाद शिकायतकर्ता भारत से चली गईं।