दिल्ली में कोविड-19 का कोई नया केस नहीं मिला, इस माह तीसरी बार दर्ज हुए शून्य दैनिक मामले

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में बीते 24-घंटों में शून्य कोविड-19 केस दर्ज हुए और संक्रमण से कोई मौत रिपोर्ट नहीं हुई। इससे पहले 16 जनवरी और 27 जनवरी को दिल्ली में कोविड-19 के शून्य दैनिक केस दर्ज हुए थे। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते 24-घंटों में 5 मरीज़ कोविड-19 से उबरे।

Load More