दिल्ली में कोविड-19 के 1,317 नए मामले सामने आए, पॉज़िटिविटी रेट घटकर 2.11% हुआ

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1,317 मामले सामने आए जबकि 13 मौतें दर्ज हुईं। बुधवार शाम को जारी बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में पॉज़िटिविटी रेट घटकर 2.11% हो गया जो मंगलवार को 2.28% दर्ज हुआ था। दिल्ली में कोविड-19 के सक्रिय मामले घटकर 6,304 हो गए हैं जबकि कोविड-19 से अब तक 26,023 मौतें हुई हैं।