दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 17,335 नए मामले सामने आए और 9 मौतें दर्ज हुईं जबकि पॉज़िटिविटी रेट बढ़कर 17.73% हो गया। वहीं, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 8,951 मरीज़ रिकवर हुए हैं जबकि इसके सक्रिय मामलों की संख्या 39,873 है जिनमें 20,695 मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं।