दिल्ली में कोविड-19 के 19,166 नए मामले सामने आए व 17 मौतें दर्ज, पॉज़िटिविटी रेट हुआ 25%

दिल्ली सरकार ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 19,166 नए मामले सामने आए जबकि रविवार को 22,000 से अधिक मामले दर्ज हुए थे। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 17 मौतें दर्ज हुईं हैं और पॉज़िटिविटी रेट बढ़कर 25% हो गया है। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 65,806 हो गई है।