inshorts

दिल्ली में कोविड-19 के 1,934 नए केस आए सामने, दैनिक मामलों में दर्ज हुई 108% की वृद्धि

दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 1,934 नए मामले सामने आए जो बीते दिन के मुकाबले 108% अधिक हैं। इस अवधि के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 5,054 से बढ़कर 5,755 हो गई। वहीं, पॉज़िटिविटी रेट 7.08% से बढ़कर 8.10% हो गया है और कोविड-19 संक्रमण से 1,233 मरीज़ रिकवर हुए हैं।