दिल्ली में कोविड-19 के 28,867 मामले दर्ज, महामारी की शुरुआत से सर्वाधिक एकदिनी बढ़ोतरी

दिल्ली सरकार द्वारा गुरुवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 28,867 नए मामले दर्ज हुए जो महामारी की शुरुआत से सर्वाधिक एकदिनी बढ़ोतरी है। दिल्ली में 24 घंटो में 31 मौतें दर्ज हुईं जबकि पॉज़िटिविटी रेट बढ़कर 29.21% हो गया है। दिल्ली में अब सक्रिय मामलों की संख्या 94,160 हो गई है।