दिल्ली में कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट के 2 नए मामले मिले, कुल मामले बढ़कर 24 हुए
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट के 2 नए मामले मिले हैं और दिल्ली में इसके कुल मामले बढ़कर 24 हो गए हैं। दिल्ली सरकार के मुताबिक, ओमीक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित 12 मरीज़ों का इलाज चल रहा है जबकि 12 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।