दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच और पाबंदियां लगाई जाएंगी: सीएम केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में और पाबंदियां लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा, "पिछले कुछ दिनों में कोविड-19 पॉज़िटिविटी रेट 0.5% से ऊपर है इसलिए हम ग्रेडेड रिस्पॉन्स लेवल-1 (येलो अलर्ट) लागू कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि इस संबंध में विस्तृत आदेश जल्द जारी किया जाएगा।