दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कोविड-19 केस में वृद्धि के मद्देनज़र राष्ट्रीय राजधानी में सभी पॉज़िटिव मामलों को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जाएगा ताकि यह पता लग सके कि वे ओमीक्रॉन वैरिएंट के मामले हैं या डेल्टा के। केजरीवाल ने केंद्र से कोविड-19 टीकों की बूस्टर डोज़ की अनुमति देने का भी अनुरोध किया है।