दिल्ली में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बीच उप-राज्यपाल (एलजी) अनिल बैजल ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में रेस्टोरेंट व बार बंद रहेंगे और केवल टेकअवे सुविधा की अनुमति होगी। डीडीएमए की बैठक के बाद एलजी ने कहा, "हर ज़ोन में रोज़ केवल एक साप्ताहिक बाज़ार के खुलने की अनुमति देने का निर्णय लिया गया है।"