दिल्ली सरकार ने बुधवार को बताया कि 11 जनवरी को कोविड-19 नियमों के उल्लंघन को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में ₹1.10 करोड़ का जुर्माना वसूला गया और 63 एफआईआर भी दर्ज की गईं। दिल्ली सरकार ने बताया कि मंगलवार को 5,440 लोगों से मास्क नहीं लगाने और 108 लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन को लेकर जुर्माना वसूला गया।