दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 मरीज़ों के अस्पताल में भर्ती होने की दर स्थिर है और जल्द मामलों में कमी हो सकती है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में खाली बेड की संख्या भरे हुए बेड की तुलना में 6 गुना ज़्यादा हैं। दिल्ली में बुधवार को 27,561 कोविड-19 केस मिले।