केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में कई दिनों के बाद मंगलवार को यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान (205.33 मीटर) से नीचे आ गया। सीडब्ल्यूसी के अनुसार, बुधवार सुबह तक इसका जलस्तर कम होकर 205.15 मीटर होने की संभावना है। यमुना का जलस्तर 13 जुलाई (गुरुवार) को 208.66 मीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था।