दिल्ली में खराब वायु गुणवत्ता के बीच निर्माण और ध्वस्तीकरण गतिविधियों पर लगा प्रतिबंध
दिल्ली में वायु गुणवत्ता लगभग 400 एक्यूआई के साथ 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज होने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने राष्ट्रीय राजधानी में निर्माण और ध्वस्तीकरण गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक विजय सोनी ने कहा, "हवा की धीमी गति के कारण दिल्ली में वायु की गुणवत्ता बिगड़ रही है।"