दिल्ली में गाज़ीपुर लैंडफिल साइट पर लगी भीषण आग, दमकल के 6 वाहन मौके पर मौजूद

दिल्ली में सोमवार को गाज़ीपुर लैंडफिल साइट पर भीषण आग लग गई और आग बुझाने के लिए दमकल विभाग के 6 वाहन मौके पर मौजूद हैं। दमकल विभाग को दोपहर करीब ढाई बजे आग लगने की सूचना मिली थी। बकौल रिपोर्ट्स, आसपास के इलाकों में भी धुआं फैल गया है जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।