दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ऐलान किया कि गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार, 16 फरवरी को सरकारी छुट्टी रहेगी। केजरीवाल ने ट्वीट किया, "महाराज जी के चरणों में मेरा कोटि-कोटि नमन।" गौरतलब है, रविदास जयंती के मद्देनज़र पंजाब विधानसभा चुनाव को 14 फरवरी से 20 फरवरी किया गया था।