राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.4 से गिरकर 3.4 डिग्री दर्ज किया गया जो कि अब तक के सबसे ठंडे दिनों में से एक रहा। दिल्ली के सफदरजंग इलाके में सुबह के वक्त विज़िबिलिटी 200 मीटर रही। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार तक दिल्ली समेत उत्तर-पूर्वी भारत में शीत लहर बनी रहेगी।